Categories: Uncategorized

वार्ड नंबर 5 में पेयजल संकट को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन शहर के वार्ड नंबर 5 में पिछले एक माह से लगातार बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को वार्ड पार्षद सीमा अत्रि के नेतृत्व में क्षेत्र के नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बारे अवगत करवाया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ड नंबर 5 में पिछले लगभग एक महीने से प्रतिदिन केवल 10 से 15 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है।   पार्षद सीमा अत्रि ने अधिकारियों को बताया कि वार्ड के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पानी प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और किसी भी व्यक्ति को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पानी की उपलब्धता पर्याप्त है, लेकिन वितरण व्यवस्था में खामियों के कारण लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड नंबर 5 के लिए प्रस्तावित 24 घंटे जलापूर्ति योजना का भी उल्लेख किया। विभाग की ओर से बताया गया कि इस योजना पर कार्य जारी है, लेकिन इसे पूरा होने में अभी लगभग एक वर्ष का समय लग सकता है। इस पर पार्षद सीमा अत्रि ने कहा कि जब तक नई योजना पूरी नहीं होती, तब तक वार्डवासियों को नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी पानी की समस्या बनी रहती है तो वार्ड नंबर 5 के लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि विभाग जल्द आवश्यक कदम उठाएगा और भविष्य में वार्ड में पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 hour ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago