निशेष शर्मा राजगढ़।
राजगढ़ क्षेत्र के चम्बीधार बिशू मेले के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में रडूघाटी निवासी गुरुदत्त शर्मा ने आरोप लगाया है कि 13 जून को जुबड़ी में आयोजित बिशू मेले के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उनका रास्ता रोककर कांच की बोतल से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़ा। मामले की शिकायत पुलिस थाना राजगढ़ में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…