Categories: Uncategorized

राजगढ़ में तीन युवकों से 4.80 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन।

जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों के कब्जे से 4.80 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम 14 जून को कोटली क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि शुभम ठाकुर पुत्र सोमराज निवासी गांव चुन्नी, तहसील राजगढ़ अपने दो साथियों विवेक चौहान पुत्र प्रेम सिंह तथा मिथुन आर्य पुत्र प्रेमपाल आर्य, दोनों निवासी राजगढ़ के साथ वाहन नंबर HP-63-3060 में गिरिपुल (सोलन) से राजगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना में बताया गया कि उनके पास चिट्टा (हेरोइन) की खेप मौजूद है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 4.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 hour ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago