Categories: Uncategorized

नम आंखों से दी गई पंकज कुमार को अंतिम विदाई, नघियार पंचायत में शोक की लहर

झंडूता ( जीवन सिंह ,संवाददाता ),

14 जून : झंडूता उपमंडल के शाहतलाई की सरहयाली खड्ड में समस्त भगतपुर व नघियार वासियों ने नम आंखों से अपने लाडले पंकज कुमार को गमनीम माहौल अन्तिम भावभीनी अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। जिससे समस्त नघियार पंचायत में शोक की लहर है । प्रधान अनु कुमारी सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों एवं गांववासियों ने इस घटनाक्रम पर दुःख व्यक्त किया।

गौरतलब है कि विकास खण्ड झंडूता के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत नघियार में स्थित गांव भगतपुर के पंकज सुपुत्र नन्द लाल जोकि सिरमौर जिले के पाऊटासाहिब में किसी निजी क्षेत्र में कार्यरत था गौरतलब है कि जैसे ही वह प्रतिदिन की तरह अपनी ड्यूटी पर अपने निजी बाहर से जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी की चपेट में आ गया । जिसके चलते चिकित्सालय लाया गया । जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है । गौरतलब है कि पंकज कुमार जोकि एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता है। उसके पिता एक निजी व्यवसाय करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। इस दुखद घटना की मृतक स्व पंकज की माता ने प्रदेश सरकार एवं सिरमौर के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

इस घटनाक्रम का पता लगते ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने तुरंत पुलिस अधीक्षक सिरमौर स्थित नाहन में दूरभाष द्वारा सम्पर्क किया व तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए । इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या आशा कुमारी,नघियार पंचायत की प्रधान अनु कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत बड़गांव मंगल सिंह ठाकुर , उप प्रधान नीलम, पूर्व बीबीसी पंकज,पूर्व प्रधान बुआ, मिनाक्षी, जसवंत बनियाल,पूर्व प्रधान बबीता, पूर्व उपप्रधान राजेश उर्फ कूकी प्रधान आत्मा परियोजना के निदेशक मियां मनिंदर सिंह चंदेल, अभिषेक, देव निधि, पूर्व प्रधान महिला मंडल नघियार आरती देवी, बुआ सन्तोष कुमारी, होशियार सिंह, हिमल भारद्वाज,परस राम,नगर पंचायत तलाई की उपाध्यक्षा सुनीता रानी, सुनील कौशल,तरसेम राणा, ओंकार सिंह व अन्य ने स्व पंकज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उसकी दिवंगत आत्मा हेतु शान्ति की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 hour ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago