Categories: Uncategorized

भुंतर नगर पंचायत में भाजपा को बहुमत, नव निर्वाचित पार्षद सोनिया शर्मा हुईं शामिल

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),

भुंतर। भुंतर नगर पंचायत की नव निर्वाचित पार्षद सोनिया शर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ पूर्व पार्षद रमा शर्मा भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
सोनिया शर्मा के भाजपा में शामिल होने से भुंतर नगर पंचायत का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया है। सात सदस्यीय नगर पंचायत में अब भाजपा के पास चार पार्षदों का समर्थन हो गया है, जबकि कांग्रेस तीन पार्षदों तक सिमट गई है। इसके साथ ही भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सोनिया शर्मा के इस फैसले से नगर पंचायत में कांग्रेस की रणनीति को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीं भाजपा खेमे में इस घटनाक्रम से उत्साह का माहौल है। बहुमत मिलने के बाद अब भुंतर नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी भाजपा की स्थिति मजबूत हो गई है।
भाजपा नेताओं ने सोनिया शर्मा और रमा शर्मा का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे विकास और जनहित की राजनीति में लोगों के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया है। दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम नगर पंचायत गठन से पहले एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कुल्लू में फर्जी चालान लिंक से 6.87 लाख की साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वाहन के चालान के नाम पर साइबर…

20 hours ago

ददाहू बाजार में युवक से मारपीट, तीन लोगों पर आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के ददाहू बाजार में एक युवक के साथ मारपीट करने का…

20 hours ago

राजगढ़ के फागू में पटाखे चलाने पर विवाद, युवक और उसकी मां से मारपीट का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के फागू में युवक और उसकी मां के…

20 hours ago

नाहन के वाल्मीकि चौक पर पथराव मामला, एफआईआर दर्ज, अतिरिक्त बल तैनात..कानून तोड़ा तो होगा एक्शन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन स्थित वाल्मीकि चौक पर गेट लगाने को…

1 day ago

सोलन अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की टांग टूटने का आरोप, पिता ने डॉक्टर के निलंबन की मांग उठाई

ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…

2 days ago

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

3 days ago