( ब्यूरो रिपोर्ट ),
पूर्व नौकरशाह तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार के रूप में गुरूवार को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी तरुण कपूर को जून 2024 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कपूर के कार्यकाल को और एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है, जो 10 जून 2026 से प्रभावी होगी। उनका कार्यकाल अब 10 जून 2027 तक बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि तरुण कपूर की प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ही हुई है। नवंबर 2022 में वे भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से बतौर सचिव (Secretary) सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2019 तक उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं दीं। वे शिमला और चंबा जिलों के उपायुक्त (DC) रहने के अलावा वन, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे हाई-प्रोफाइल विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव रह चुके हैं। उन्हें सोलर मेन भी कहा जाता है।
केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल। शांशा पंचायत के प्रधान प्रशांत शर्मा ने अपनी मेहनत…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), भुंतर। भुंतर नगर पंचायत की नव निर्वाचित पार्षद सोनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में ऑनलाइन गेमिंग की लत और लाखों रुपये…
किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता), राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र में पुलिस ने…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस ने नशा…