Categories: Uncategorized

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज से बचने के लिए युवक ने रची खुद की गुमशुदगी और हत्या की झूठी साजिश,

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में ऑनलाइन गेमिंग की लत और लाखों रुपये के कर्ज में डूबे एक युवक द्वारा अपनी ही गुमशुदगी और हत्या की झूठी साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने कर्जदाताओं से पीछा छुड़ाने के लिए ऐसा नाटक रचा कि परिवार के साथ-साथ पुलिस भी कई दिनों तक उसे तलाशती रही। हालांकि पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे मामले का खुलासा हो गया।जानकारी के अनुसार डांड पंचायत निवासी 22 वर्षीय तौफीक पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि ऑनलाइन गेमिंग और अन्य कारणों से उसके सिर पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। इसी कर्ज से बचने के लिए उसने खुद के लापता होने की योजना बनाई। इस साजिश में उसके बड़े भाई शहजाद ने भी उसका साथ दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया था कि तौफीक शुक्रवार रात मुर्गों की खरीदारी के लिए करीब 10 लाख रुपये नकद लेकर पठानकोट गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब जांच के दौरान चमेरा जलाशय के किनारे तौफीक की एक चप्पल और गाड़ी का टायर बरामद हुआ। परिजनों ने इनकी पहचान करते हुए आशंका जताई कि तौफीक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापक जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जांच में खुलासा हुआ कि तौफीक को उसके बड़े भाई शहजाद ने स्वयं चंबा जिले से बाहर जाने वाली बस में बैठाया था। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए मामले का पर्दाफाश कर दिया।बुधवार को परिजन तौफीक को लेकर पुलिस चौकी बनीखेत पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।इस घटनाक्रम ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग की लत और उससे पैदा होने वाली आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं को उजागर कर दिया है। साथ ही झूठी शिकायतों और फर्जी घटनाओं के जरिए पुलिस को गुमराह करने के मामलों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

5 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago