Categories: Uncategorized

राजस्व मंत्री 8 से 17 जून तक किन्नौर प्रवास पर

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता),


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 08 से 17 जून, 2026 को किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 08 जून, 2026 को आई0टी0डी0पी0 सम्मेलन कक्ष रिकांग पिओं में ऑफिसर कमांडिंग, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
कैबिनेट मंत्री 09 जून, 2026 को आई0टी0डी0पी0 सम्मेलन कक्ष रिकांग पिओं में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति, 10 जून, 2026 को आई0टी0डी0पी0 सम्मेलन कक्ष रिकांग पिओं में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण तथा स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
राजस्व मंत्री 11 जून, 2026 को निचार उप मण्डल में ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ की अध्यक्षता करेंगे तथा जल शोधन संयंत्र ग्रांगे का उद्धघाटन करेंगे। 12 जून, 2026 को आई0टी0डी0पी0 सम्मेलन कक्ष रिकांग पिओं में रिब्बा, पोवारी व पूर्वनी के पंचायत प्रतिनिधियों तथा तीनों पंचायतों के देव समाज के प्रतिनिधियों के साथ किन्नौर कैलाश यात्रा से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री 15 जून, 2026 को पूह उप मण्डल की हंगरंग घाटी के पर्यटन स्थल नाको में ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ की अध्यक्षता, कला मंच का उद्घाटन और क्लाईमिंग वॉल, रैपलिंग वॉल, स्काई साइक्लिंग, जिप लाईन एवं रोप कोर्स का शिलान्यास करेंगे। 16 जून, 2026 को रारंग में लाखंग का उद्घाटन, पर्यटक सूचना एवं स्वागत केंद्र का उद्घाटन व सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय रारंग का शिलान्यास करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे।

जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 17 जून, 2026 को प्रातः 9 बजे राजधानी शिमला के लिए वापसी करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago