Categories: Uncategorized

कंडाघाट में युवक से 4.94 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस जांच में जुटी

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टा सहित पकड़ा है। जानकारी के अनुसार 2/3 जून 2026 की रात पुलिस थाना कंडाघाट की टीम कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान ओल्ड पेट्रोल पंप कंडाघाट के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.94 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय अनिल नेगी पुत्र राय सिंह नेगी निवासी गांव मालत, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपी से नशे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर पाबंद किया गया है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है। जानकारी देते हुए वीरवार दोपहर 12:00 बजे सोलन पुलिस

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago