ज्वालामुखी (पंकज शर्मा ,संवाददाता ),
पत्नी, माता पिता व सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से अमित को दी अंतिम विदाई
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की पंचायत देहरू के गांव लाहडू के रहने वाले अमित राणा की बीती रात एक सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि मृतक अमित राणा बीते दिन सोमवार को ही 40 दिन की छुट्टी घर आया था तथा उसी दिन शाम करीब चार बजे अपने किसी रिश्तेदार के घर मिलने गया था। रिश्तेदारों से मिलकर अपने घर वापिस आ रहा था तो डफलूं नामक स्थान पर गाड़ी लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कर्नल एम एस के अनुसार जहां गाड़ी गिरी वहां सड़क काफी टूटी हुई है जिसे मृतक अमित राणा जजमेंट नहीं कर पाया और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। आसपास को जब गाड़ी गिरने की आवाज सुनाई दी तो सभी लोग उसी भागे। लोगों के अनुसार जब वो वहां पहुंचे तो अमित राणा ने कड़क आवाज में कहा कि मैं अब तक ठीक हूं पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। अमित राणा आई एन एस मुंबई में तैनात था और वर्ष 2019 में अमित राणा को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।अमित को प्राथमिक उपचार के लिए खुंडियां अस्पताल लाया गया पर वहां पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्नल एम एस राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि अमित राणा भारतीय जल सेना के आई एन एस इंडियन अभिमन्यु नेवल शिप पर मैरिन कमांडो के रूप तैनात था। अमित राणा अपने पीछे अपनी 30 वर्षीय पत्नी मिनाक्षी व 3 वर्षीय बेटे को छोड़ कर चला गया। मृतक अमित राणा के पिता भी भारतीय सेना की जैक राइफल 10 रेजिमेंट में नायव सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं व माता गृहणी हैं। मंगलवार को मृतक अमित राणा का तीर्थ स्थल पर मिलिट्री सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
हेमंत चौहान ददाहू। संगड़ाह। विकासखंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत कोलवा घाटो के गांव कोलवा निवासी…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है।…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। शिमला जिला के रामपुर में 15 जुलाई को रामपुर-खोलीघाट वाया कोठाधार मार्ग…
हेमंत चौहान ददाहू। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर…
सुरजीत नेगी, किन्नौर किन्नौर। समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय स्वर्णिम…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के तबादलों के लिए…