Categories: Uncategorized

कांगड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट में पति और सास पर लगाए गंभीर आरोप

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान 45 वर्षीय पलोमा कार्की निवासी दाड़ी, धर्मशाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पलोमा का अपने ससुराल पक्ष के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण वह अपने पति से अलग होकर अपने मायके में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह परिजनों ने महिला को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी मानसिक परेशानियों और इस आत्मघाती कदम के लिए अपने पति तथा सास द्वारा की गई कथित प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

थाना प्रभारी नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

38 minutes ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

23 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

24 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

24 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago