( ब्यूरो रिपोर्ट ),
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा एवं संस्कृति को समर्पित हिंदी तथा पहाड़ी कवि सम्मेलनों का आयोजन गेयटी थिएटर सभागार में किया जाएगा। इन आयोजनों में प्रदेश एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति ने साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आम जनता से इन आयोजनों में भाग लेकर हिमाचल की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समझने और आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।
हिंदी कवि सम्मेलन : प्रथम सत्र
हिंदी कवि सम्मेलन का प्रथम सत्र 8 जून, 2026 को प्रातः 10:30 बजे गेयटी थिएटर सभागार में आयोजित होगा। इस सत्र में डॉ. ओम प्रकाश सरस्वत (शिमला), डॉ. रेखा वशिष्ठ (मंडी), प्रो. मीनाक्षी एफ. पॉल (शिमला), डॉ. सत्यनारायण स्नेही (शिमला), जगदीश बाली (कुमारसैन), अजय (लाहुल-स्पीति), गणेश गणी (कुल्लू), रोशन जस्वाल (सोलन), डॉ. राजन तनवर (अर्की), प्रदीप सैनी (पांवटा साहिब), दीप्ति सरस्वत (शिमला), प्रियंवदा शर्मा (सुंदरनगर), मधु शर्मा कात्यायनी (शिमला), राजीव त्रिगर्ती (कांगड़ा), डॉ. विजय लक्ष्मी नेगी (शिमला), डॉ. देवकन्या ठाकुर (शिमला), सीताराम शर्मा (शिमला), ओम भारद्वाज (ठियोग), भारती कुठियाला (शिमला), सिकंदर बंसल (रामपुर), पूजा सूद (शिमला), बलवंत नील (मंडी) तथा दक्ष शुक्ल (दाड़लाघाट) कविता पाठ करेंगे।
हिंदी कवि सम्मेलन : द्वितीय सत्र
हिंदी कवि सम्मेलन का द्वितीय सत्र 8 जून, 2026 को दोपहर 2:00 बजे उसी सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में के. आर. भारती (शिमला), आत्मा रंजन, डॉ. दिनेश कंवर, कुमाराजीव पंत (सोलन), डॉ. दिनेश शर्मा (शिमला), मोहन साहिल (ठियोग), वीरेन्द्र शर्मा (शिमला), रत्न चंद निर्झर (बिलासपुर), अनीता शर्मा (शिमला), राकेश कुमार सिंह (बिलासपुर), स्नेह नेगी (शिमला), गुप्तेश्वर उपाध्याय (शिमला), गुलपाल वर्मा (शिमला), डॉ. जय चंद (सिरमौर), गुरमीत बेदी (ऊना), कुलदीप शर्मा (ऊना), जाह्नवी नेगी (किन्नौर), पवन चौहान (सुंदरनगर), डॉ. रोशन लाल जिंटा (शिमला), नीता अग्रवाल (शिमला), पौमिला ठाकुर (मंडी), लेखराज चौहान (मंडी), अनिल शर्मा (बिलासपुर), उषा सोना (शिमला), डॉ. कौशल्या ठाकुर (शिमला), सलिल शमशेरी (शिमला), हरदेव सिंह धीमान (नारकंडा), हेमलता (शिमला) और अश्विनी वर्मा (सिरमौर) अपनी कविताओं का पाठ करेंगे।
पहाड़ी कवि सम्मेलन
पहाड़ी कवि सम्मेलन 9 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे गेयटी थिएटर सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. ओ. पी. शर्मा (शिमला), डॉ. मस्तराम शर्मा (शिमला), डॉ. सूरत ठाकुर (कुल्लू), डॉ. कर्म सिंह (शिमला), डॉ. शंकर वशिष्ठ (सोलन), त्रिलोक सूर्यवंशी (कांगड़ा), प्रताप प्राशर (शिमला), रामलाल पाठक (बिलासपुर), ओम प्रकाश शर्मा (जुन्गा), अशोक दर्द (चंबा), उमा ठाकुर नधैक (शिमला), कृष्ण चंद महादेविया (सुंदरनगर), वंदना राणा (शिमला), रमेश चंद मस्ताना (कांगड़ा), मदन हिमाचली (सोलन), हितेंद्र शर्मा (कुमारसैन), विनोद भावुक (कांगड़ा), कल्पना गांगटा (शिमला), रविंद्र कुमार शर्मा (घुमारवीं), सुरेन्द्र मिनहास, रवि संख्यान (बिलासपुर), अनु ठाकुर (सरकाघाट), प्रमोद कुमार हर्ष (सरकाघाट), भूप रंजन (रोहड़ू), डॉ. रविंद्र कुमार ठाकुर (बिलासपुर), हरी प्रिया (मंडी), आशा पठानिया (कांगड़ा), शक्ति चंद राणा (बैजनाथ), डॉ. ईश्वर दत्त राही (सिरमौर) तथा प्रेमपाल आर्य (सिरमौर) पहाड़ी कविता पाठ करेंगे।
बॉक्स
मुशायरा का होगा आयोजन
श्यामला मुशायरा का आयोजन 10 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे गेयटी सभागार, शिमला में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित प्रतिष्ठित शायर अपनी रचनाओं और ग़ज़लों के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रसास्वादन कराएंगे।
मुशायरे में द्विजेन्द्र द्विज (धर्मशाला), रमेश डाढवाल (धर्मशाला), कुलदीप गर्ग तरुण (अर्की, सोलन), अनन्त आलोक (नाहन), विकास राणा (बैजनाथ), रजनीश्वर चौहान (शिमला), जावेद उल्फत (नाहन), जाहिद अबरोल (ऊना), नवनीत शर्मा (धर्मशाला), अभिषेक तिवारी (शिमला), प्रताप जरयाल (कांगड़ा), पवनेन्द्र पवन (नगरोटा), नरेश देओग (शिमला), सुमित राज सुमित (शिमला), सतपाल ख्याल (बद्दी) तथा कार्तिक शर्मा अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
-०-
ज्वालामुखी (पंकज शर्मा ,संवाददाता ), पत्नी, माता पिता व सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से अमित को…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ददाहू…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), मंडी (बल्ह): हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजों के…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दिल दहला देने…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन 02 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं…