Categories: Uncategorized

शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौपाल क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात चौपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुहल गांव में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुई। मृतक की पहचान समीर चौधरी (पुत्र मंगत राम), निवासी लमकी चूहा, जिला कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि समीर चौधरी और आरोपी दीपक दर्जी के बीच रात के समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि वह खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर दीपक ने समीर के सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी दीपक ने अपने भाई मस्तराम को फोन कर घटना की जानकारी दी। मस्तराम ने इसकी सूचना स्थानीय निवासी भगत राम को दी। सूचना मिलते ही भगत राम मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को कमरे के बाहर खड़ा पाया। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस के पहुंचने तक आरोपी को उसी कमरे में बंद रखा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे के अंदर समीर का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया। इसके बाद आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

3 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago