केलांग (रंजीत लाहौली,संवाददाता),
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के अंतर्गत दिनांक 30 मई 2026 को विकास खण्ड लाहौल के अंतर्गत 10 ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा पुरुष एवं महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के तहत कुल 69.60 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 4036 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2032 पुरुष एवं 2004 महिला मतदाता शामिल हैं। दोपहर 3 बजे तक कुल 2809 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें लगभग 1446 पुरुष एवं 1373 महिला मतदाता शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मडग्रां में 76.20, शकोली में 74, किशोरी में 70.81, जहालमां में 62.82, शांशा में 69, मालंग में 58, तांदी में 62, खंगसर में 74, बरबोग में 73, शूलिंग में 65.23 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रही।
सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…