( ब्यूरो रिपोर्ट ),
रामपुर। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की धार गौरा पंचायत के कोटी गांव में भालू ने भारी नुकसान पहुंचाया है। भालू ने एक बाड़े में घुसकर करीब 80 भेड़ों को मार डाला, जबकि 20 अन्य भेड़ों को घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 मई की रात करीब 11 बजे हुई। मृत और घायल भेड़ें राम दास पुत्र स्वर्गीय उदी राम की बताई जा रही हैं। भालू के हमले से भेड़पालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। रामपुर वन मंडल अधिकारी गुरहर्ष सिंह ने बताया कि प्रभावित भेड़पालक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं और उसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जाएंगे।
विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध वन्यजीव गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने को कहा है।
सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…