Categories: Uncategorized

लाल डांग में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, चार की मौत

(ब्यूरो रिपोर्ट ),

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर लाल डांग के पास एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा यमुनानगर जिले में हिमाचल बॉर्डर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला स्थित रेणुकाजी क्षेत्र के पांच लोग एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान ढलान से उतरते समय मक्के से भरा एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में दो पुरुषों और दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि घायल महिला को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा कर सड़क पर यातायात बहाल करने का कार्य जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

5 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago