Categories: Uncategorized

लखदाता पीर के नजदीक हादसे में 8 साल के आर्यन की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन शहर के ऐतिहासिक पक्का टैंक के किनारे लखदाता पीर नजदीक बने पार्क से सामने दर्दनाक हादसे में एक 8 साल के छात्र की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। पक्का टैंक एरिया में सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे फूटेज खंगाले जा रहे पुलिस जांच में जुटी है ।

मिली जानकारी अनुसार हादसे का शिकार हुआ छात्र आर्यन पार्क से खेल कर गेट से बाहर निकल कर था इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने आर्यन को टक्कर मार दी। तत्काल गम्भीर रूप से घायल आर्यन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। पीजीआई में आर्यन को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। आर्यन ने तड़के दम तोड़ दिया।

आर्यन के माता पिता हरिपुरधार के रहने वाले हैं जोकि सुन्दर बाग़ कॉलोनी में रहते हैं। कार्मल कान्वेंट स्कूल के छात्र रहे आर्यन की माता शमशेर जमा दो स्कुल में टीचर के पद पर है।

जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी, आईओ को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। 8 साल के बालक की टक्कर से मौत हो गई । पुलिस जांच में जुटी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

5 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago