(ब्यूरो रिपोर्ट ),
तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और शोकिंग खबर सामने आई है। फिल्म ‘विल अंबु’ के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले प्रख्यात निर्देशक व निर्माता रमेश सुब्रमण्यम का महज 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित
जानकारी के अनुसार, रमेश सुब्रमण्यम पिछले काफी समय से बोन कैंसर (हड्डियों के कैंसर) की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले कुछ महीनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार ने अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल सुबह कोयंबटूर जिले के सुगनापुरम में किया जाएगा।
ऐसा रहा रमेश का फिल्मी सफर
बता दें कि रमेश सुब्रमण्यम ने मशहूर फिल्म निर्माता सुसेंथिरन के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी। साल 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘विल अंबु’ में उन्होंने बतौर स्वतंत्र निर्देशक डेब्यू किया। ‘विल अंबु’ के बाद उन्होंने ‘द किलर मैन’ नाम से एक और फिल्म बनाई, जिसमें अभिनेता विक्रांत और कॉमेडियन योगी बाबू ने मुख्य किरदार निभाया
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…
संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक…
ब्यूरो रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 37 मिनट पर…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन सेल…