सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
हिमाचल प्रदेश के बद्दी के साथ लगते फलहां गांव में एक्सपायरी दवाएं फेंकने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक निजी पिकअप वाहन गांव के पास रुका, जिसके बाद वाहन में सवार लोग ढांक में दवाओं के पैकेट फेंकने लगे। इसकी भनक लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक का विरोध शुरू कर दिया।
ग्रामीणों में सोहन लाल, गीता सिंह, अमना, प्रदीप सिंह, ध्यान चंद, हिमांशु, हनी, शुभम और जोगिंद्र सिंह सहित कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने चालक से गांव के पास एक्सपायरी दवाएं फेंकने का कारण पूछा, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। विरोध बढ़ता देख चालक ने फेंकी गई अधिकांश दवाओं को दोबारा वाहन में भर लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई लोग पशुपालन से जुड़े हैं और यदि पशु इन दवाओं को खा लेते तो उनकी जान को खतरा हो सकता था। सूचना मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंची और दवाओं के सैंपल एकत्र किए। अधिशासी अभियंता अभय परमार ने बताया कि मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…