Categories: Uncategorized

राजगढ़ में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान, 86.92% वोटिंग; लोकतंत्र के महापर्व में उमड़ा जनसैलाब

राजगढ़ ( निशेष शर्मा,संवाददाता ),

राजगढ़ विकास खंड राजगढ़ में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और विभिन्न पंचायतों के मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। खास बात यह रही कि महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व को और भी जीवंत बना दिया।
निर्वाचन विभाग के अनुसार शाम 3 बजे तक पूरे विकास खंड में कुल 11,158 मतदाताओं में से 9,698 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 5,023 पुरुष और 4,675 महिला मतदाता शामिल रहे। कुल मतदान प्रतिशत 86.92% दर्ज किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के प्रति बढ़ती जागरूकता और भागीदारी का स्पष्ट संकेत है।
दिनभर मतदान की रफ्तार लगातार बढ़ती रही। सुबह 9 बजे तक 23.19% मतदान हुआ, जो 11 बजे तक बढ़कर 48.15% पहुंच गया। दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा 71.80% रहा और शाम 3 बजे तक 86.92% तक पहुंच गया।
विकास खंड की विभिन्न पंचायतों में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटाल बाखोग में 74.79%, कुडू लवाना में 89.41%, रणाघाट में 85.75%, धनाच मनवा में 88.91%, शाया सनौरा में 86.24%, करगाणू में 86.23%, भनाट में 86.82%, बोहल तालिया में 88.37%, डीडग में 90.13%, कोठिया जाजर में 85.75% तथा डिंबर पंचायत में 89.57% मतदान दर्ज किया गया। कई वार्डों में 90% से अधिक मतदान ने लोकतंत्र के प्रति ग्रामीणों के जोश को साफ दर्शाया।
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, साथ ही मतदाताओं के लिए पेयजल, बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। दिनभर मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि पूरे विकास खंड में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अब सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सैकड़ो लोगों ने एस डी एम ज्वालामुखी को सौपा ज्ञापन कार्यलय के बाहर हुआ विरोध प्रदर्शन

ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा,संवाददाता), ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत थिल में पंचायत चुनाव के…

4 hours ago

बद्दी के फलहां गांव में एक्सपायरी दवाएं फेंकने का मामला, ग्रामीणों ने रोका वाहन

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के बद्दी के साथ लगते फलहां गांव…

4 hours ago

पूरा गांव चुनाव से दूर, एक भी वोट न पड़ने से प्रशासन हैरान”

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत…

7 hours ago

सलोगड़ा में संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में जुटी पुलिस

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन के सलोगड़ा क्षेत्र में एक संदिग्ध शव मिलने…

7 hours ago

हालमा नाले में भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने मौके पर पहुंच कर लिया जायज़ा

लाहौल (रंजीत लहौली,संवाददाता), जिला उपायुक्त लाहौल-स्पीति एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष किरण भड़ाना ने…

8 hours ago

कांगड़ा में मां-बेटी चला रही थीं चिट्टे का कारोबार, 15 ग्राम हेरोइन बरामद; बेटी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के…

8 hours ago