Categories: Uncategorized

पूरा गांव चुनाव से दूर, एक भी वोट न पड़ने से प्रशासन हैरान”

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच हमीरपुर जिले की री पंचायत के कंगरी गांव वार्ड नंबर-1 से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां करीब 300 मतदाताओं ने मतदान का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मी और चुनाव अधिकारी पूरे दिन मौजूद रहे, लेकिन एक भी ग्रामीण वोट डालने नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने वार्ड नंबर-1 में मतदान को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए थे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था और चुनाव ड्यूटी पर कर्मचारी भी समय पर पहुंचे। बावजूद इसके वार्ड के कुल 288 मतदाताओं में से एक भी महिला या पुरुष मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा।

सड़क की मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिले। सड़क सुविधा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने “विकास नहीं तो वोट नहीं” का नारा देते हुए पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

ग्रामीणों के इस फैसले के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, पूरे हमीरपुर क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

7 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago