मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ),
11 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे मंडी जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी मंदिर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यहां एक आल्टो कार नंबर HP 87-2981 गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे का शायद किसी को पता भी नहीं चलता, अगर एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क तक पहुंचकर मदद नहीं मांगता। यह हादसा ऐसी सुनसान जगह पर हुआ था जहां किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। घायल किसी तरह खाई से निकलकर सड़क तक पहुंचा और वहां टेंट लगाकर रह रहे लोगों को हादसे की जानकारी देकर मदद मांगी।
देर रात करीब एक बजे जंजैहली पुलिस थाना को घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से हादसे का शिकार हुए लोगों को बाहर निकाला।
इस हादसे में भूपेंद्र राज और हेत राम की दुखद मौत हो गई। दोनों थुनाग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में योगराज और पूर्णचंद शामिल हैं, जिनमें एक थुनाग और दूसरा पांगणा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है।विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा


