चंबा सड़क हादसे में मारे गए गुजरात के सिंधी परिवार के 5 सदस्यों का चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट में विधि-विधान से हुआ अंतिम संस्कार

0
44

ब्यूरो रिपोर्ट।

कांगड़ा चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट कमेटी एवं शनि सेवा सदन कांगड़ा के सहयोग से मंगलवार को चंबा सड़क हादसे में मारे गए गुजरात के सिंधी परिवार के 5 सदस्यों का अंतिम संस्कार चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट में किया गया।जानकारी के अनुसार, तीन शवों का अंतिम संस्कार लकड़ी से जबकि दो शवों का गैस भट्ठी में विधि-विधान से किया गया। श्मशानघाट कमेटी के संयोजक केवल सोनी, प्रधान रमेश चौधरी तथा शनि सेवा सदन के विनोद अग्रवाल ने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को एंबुलेंस के माध्यम से श्मशानघाट लाया गया।यहां पंडित द्वारा धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न करवाया गया, जबकि लकड़ी, गैस और अन्य सभी व्यवस्थाएं कमेटी द्वारा की गईं।गौरतलब है कि चंबा जिले के ककीरा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में कार गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतकों में गुजरात के सिंधी परिवार के 5 सदस्य और एक स्थानीय ड्राइवर शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here