ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार, कार से बरामद हुई हेरोइन

0
45

ऊना ( अक्की रतन , संवाददाता ),

हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला ऊना पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में ऊना पुलिस ने एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 मई 2026 की रात SIU ऊना की पुलिस टीम ने मुकाम किन्नू में मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी सड़क पर संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक कार पुलिस नाके को बिना रुके पार कर भागने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और मेन गेट पुलिस थाना चिंतपूर्णी (भरवाई) के पास कार को रोक लिया।

दौरान तलाशी पुलिस ने कार से 3.84 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। मामले में पुलिस ने कार चालक रोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव छुठवीं, डाकघर खरवाड़, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के खिलाफ NDPS एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगामी जांच जारी है।

पुलिस की अपील

जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here