ऊना में बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार

0
90

ब्यूरो रिपोर्ट।

ऊना जिले के संतोषगढ़–नंगड़ा सड़क पर शनिवार देर शाम एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 3 युवकों को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी के नेतृत्व में एंटी चिट्टा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संतोषगढ़–नंगड़ा मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान टाहलीवाल की ओर से आ रही एक कार (HP 20J-6570) को शक के आधार पर रोका गया।तलाशी के दौरान वाहन से 15 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 1 किलो 5 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह (28) निवासी अप्पर देहलां, गुरमुख सिंह (40) निवासी बरनोह और राहुल शर्मा (33) निवासी रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here