Categories: Uncategorized

नाहन में योगी ठाकुर ने दिखाई इंसानियत, घड़ी बेचने को मजबूर असम के बुजुर्ग को दिया आर्थिक सहारा

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन शहर के गुन्नू घाट क्षेत्र में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक दुकानदार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद परिवार की मदद की। जानकारी के अनुसार, योगी ठाकुर की दुकान पर असम के तुरीपूरा के एक वृद्ध व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे। उनके हाथ में एक घड़ी थी, जिसे वे बेचकर कुछ पैसे जुटाना चाहते थे। दुकानदार ने शुरुआत में घड़ी खरीदने से इंकार कर दिया, जिससे वृद्ध व्यक्ति निराश होकर दुकान से जाने लगे। उनकी स्थिति को देखकर दुकानदार योगी ठाकुर को संदेह हुआ और उन्होंने उन्हें वापस बुलाकर घड़ी बेचने का कारण पूछा। इस पर वृद्ध व्यक्ति ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे असम के तुरीपूरा से श्री रेणुका जी में परशुराम जी के दर्शन के लिए आए थे, लेकिन यात्रा के दौरान उनके पैसे और एटीएम कार्ड चोरी हो गए। इस घटना के बाद उनके पास घर लौटने के लिए कोई साधन नहीं बचा। वृद्ध ने बताया कि मजबूरी में वे अपनी घड़ी और अन्य सामान बेचकर घर वापसी के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे थे। उनकी स्थिति को समझते हुए योगी और उनके साथी राजू ने बिना किसी स्वार्थ के उनकी मदद करने का निर्णय लिया। दोनों ने मिलकर उन्हें 4000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि वे सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

2 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

3 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

6 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

11 hours ago