Categories: Uncategorized

रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता नाबालिग बालिका शिमला ISBT से सकुशल बरामद

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

रामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बालिका की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग बालिका शिमला के ISBT क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना रामपुर पुलिस ने शिमला ISBT सहायता कक्ष में तैनात पुलिस कर्मियों से समन्वय स्थापित किया।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बालिका को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया। इसके बाद थाना रामपुर की पुलिस टीम शिमला पहुंची और बालिका को सुरक्षित वापस लेकर आई।

सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जिला पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

11 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

16 minutes ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

29 minutes ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

8 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

8 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

19 hours ago