Categories: Uncategorized

शिमला पुलिस का अभियान जारी: झाकड़ी बाजार में दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ )

जिला शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना झाकड़ी की टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस थाना झाकड़ी की टीम द्वारा गश्त एवं आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के दौरान झाकड़ी बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर रेहड़ी मार्किट स्थित एक दुकान (चिकन कॉर्नर) की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर से 06 पेटियां अंग्रेजी शराब (मार्का रॉयल जनरल व्हिस्की) बरामद की गईं, जिनमें प्रत्येक पेटी में 12 बोतलें थीं। इस प्रकार कुल 72 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं।

दुकान का मालिक नोखी राम पुत्र श्री बहादुर सिंह, निवासी गांव चांदपुर, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला (हि.प्र.) उक्त खेप के संबंध में कोई वैध परमिट/लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया।

इस संबंध में थाना झाकड़ी में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

3 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

3 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

6 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

11 hours ago