Categories: Uncategorized

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, 189 ग्राम चरस व प्रतिबंधित दवाओं सहित आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

जिला पुलिस की SIU टीम ने गश्त और अपराधों की रोकथाम के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। टीम सोलन शहर में मौजूद थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पावर हाउस, सपरून के समीप एक फ्लैट में दबिश दी।

दबिश के दौरान फ्लैट में रह रहे व्यक्ति के कब्जे से 189.82 ग्राम चरस, 154 टैबलेट टैपेंटाडोल (प्रतिबंधित नशीली दवा) और ₹26,280 नकद बरामद किए गए। आरोपी की पहचान संदीप कोहली (52 वर्ष), निवासी सपरून, सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और थाना सदर सोलन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 26 अप्रैल को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन व अन्य संदिग्ध लोगों की जांच में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

3 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

3 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

3 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

10 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

11 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

21 hours ago