शिमला में चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 36 ग्राम हैरोइन बरामद

0
99

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत जिला शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को हैरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना संजौली के तहत स्पेशल सेल की टीम द्वारा की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को स्पेशल सेल शिमला की टीम क्षेत्र में गश्त और नशा तस्करी की रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने बैग में चिट्टा लेकर समिट्री ढली टनल की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ढली टनल रोड पर एक रेस्टोरेंट के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध को रोक लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रुब्बल जदैईक (32), निवासी पंदरोग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से एक पारदर्शी प्लास्टिक पोटली में छिपाकर रखी गई 36.050 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here