लापरवाही बनी जानलेवा, हवाई फायरिंग से महिला की मौके पर मौत

0
92

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

ऊपरी शिमला में प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह में गोली लगने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई.. इससे खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया..मामला रोहड़ू के कुलगांव क्षेत्र का है..यहां आधी रात को प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब हवाई फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई, इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान यह गोली महिला को लगी,जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here