सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.93 ग्राम चिट्टा मामले की जांच में दिल्ली से 229 ग्राम हेरोइन बरामद, नाइजीरियाई सप्लायर गिरफ्तार

0
101

ब्यूरो रिपोर्ट

जिला सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस थाना सदर, सोलन में दिनांक 20.04.2026 को एफआईआर संख्या 95/2026 धारा 21 व 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें 9.93 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तीन आरोपियों से बरामद की गई थी। इनमें दो आरोपी बिहार के निवासी और एक नेपाली नागरिक शामिल था।मामले की गहन जांच के दौरान नशे के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने बैकवर्ड लिंक खंगालना शुरू किया। इसी कड़ी में 22.04.2026 को थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को नई दिल्ली भेजा गया।दिल्ली में स्थानीय पुलिस के सहयोग से द्वारका क्षेत्र में एक स्थान पर दबिश दी गई, जहां यूजीन चिनवेउबा (42 वर्ष), नाइजीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके आवास से 229 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग स्केल बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और अब उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ विदेशियों अधिनियम की धारा 14 के तहत भी कार्रवाई की गई है।जिला सोलन पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई है, बल्कि नशा तस्करी के एक बड़े सप्लायर को भी पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य जुड़े आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here