सुंदरनगर में बड़ी कार्रवाई: 582 ग्राम चरस के साथ पंजाब के 6 युवक गिरफ्तार

0
49

मंडी /ब्यूरो रिपोर्ट ,

मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र के पुंघ में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 582 ग्राम चरस बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पंजाब नंबर की कार (PB29AG5079) में सवार छह युवकों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा-निर्देशों के तहत क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की हुई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार युवकों के कब्जे से 582 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कुलजीत (21), युवराज सिंह (22), जगदीप सिंह (20), हरमनप्रीत सिंह (19), करणदीप सिंह (20) और हरमन सिंह (21) के रूप में हुई है, जो सभी पंजाब के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दौलत राम कटारिया, मुख्य आरक्षी हंसराज तथा आरक्षी सतीश और कुलदीप शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here