ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती: प्राकृतिक गेहूं ₹80 और मक्की ₹50 MSP पर खरीदेगी सरकार – CM सुक्खू

0
25

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के अपने संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत और आत्मनिर्भर हिमाचल की आधारशिला गांव और किसान ही हैं, इसलिए सरकार उनकी आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 80 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्की का 50 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इस फैसले से किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को सीधे लाभ पहुंचाना है, ताकि उन्हें अपनी मेहनत का सही दाम मिल सके। इसके साथ ही बिचौलियों की भूमिका को खत्म कर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दोहराया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी ऐसे फैसले लिए जाते रहेंगे, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दें और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायक साबित हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here