Categories: Uncategorized

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाली 18वीं रथ यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई और यात्रा से संबंधित मुख्य निर्णय लिए गए।  बैठक में निर्णय लिया गया कि भव्य रथ यात्रा 19 जुलाई 2026, रविवार को निकाली जाएगी और 20 अप्रैल 2026 से प्रभात फेरियों का आगाज़ होगा। वहीं पहली प्रभात फेरी सनातन धर्म मंदिर में होगी। इसके बाद प्रतिदिन विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं के निवास पर फेरियों का आयोजन होगा।
रथ यात्रा के उपलक्ष्य में 10 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहली बार भगवान जगन्नाथ जी के बारे में पूर्ण विवरण दिया जाएगा। 17 से 19 जुलाई प्रातः 8 बजे तक विग्रहों की विशेष पूजा होगी। 19 जुलाई को प्रातः 8 बजे से पालकियों के साथ यात्रा का आरंभ होगा। मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि जो भक्त अपने निवास पर भगवान को बुलाना चाहते हैं, वे समय रहते बुकिंग करवा लें ताकि अधिक भीड़ के कारण कोई घर छूट न जाए।
बैठक में अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री भुवन जोशी, सलाहकार सतीश गर्ग, राजेन्द्र ठाकुर सत्संग प्रमुख व मनु कंवर, बुद्धि वल्लभ, अशोक डोगर, भूपेंद्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, रजत पुंडीर, शेखर, दीपक, संजीव सैनी, ममता भारद्वाज, प्रेमलता, गजला, गीता चुग, ममता चुग, अनुप वर्मा, अलका गर्ग, अंजू अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, मुस्कान, नैना, सिया, प्रवीण गोयल, लक्ष्मी देवी, अनीता वालिया, कौशल्या चौहान और आशीष सिंगला सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

11 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

11 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

11 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

18 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

19 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago