Categories: Uncategorized

कैंची मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, टला बड़ा हादसा

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

दून निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कैंची मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ देर के लिए मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन कैंची मोड़ के पास पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और पिकअप अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि मोड़ अत्यंत तीखा होने के साथ-साथ सड़क भी संकरी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए राहत कार्य अपने हाथों में ले लिया। आसपास के ग्रामीण और दुकानदार मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टामहलोग पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुरक्षित बताया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

11 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

11 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

11 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

18 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

19 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago