Categories: Uncategorized

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन

जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 149 पेटियां शराब बरामद की हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25/26 मार्च की रात को थाना कुनिहार की टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि जाडली बनिया देवी लिंक रोड की ओर से एक महिंद्रा पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से कुल 149 पेटियां शराब बरामद की गईं। इनमें 99 पेटियां देशी शराब और 50 पेटियां अंग्रेजी शराब शामिल हैं।बरामद शराब में 1188 बोतलें देशी और 600 बोतलें अंग्रेजी शराब पाई गईं। वाहन चालक मौके पर किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज, लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने आरोपी बृज लाल (31) निवासी गांव कासल, तहसील कसौली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी बरोटीवाला थाना में शराब तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें उसके पास से 10 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई थीं।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

1 hour ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

1 hour ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

1 hour ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

16 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

16 hours ago