रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ),
एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार से 25वीं आंतर सीपीएसयू कबड्डी प्रतियोगिता हुई शुरू। पावर स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी, पावरग्रिड, सीईए, आरईसी, टीएचडीसी, बीएमबी और मेजबान टीम एसजेवीएन सहित प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भाग ले रहे हैं।
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन की ओर से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम वर्क और संगठनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व पर बल दिया, जो आज की कार्य-संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण है।
निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और इस बात पर बल दिया कि किसी भी संगठन में निरंतर निष्पादन और उत्पादकता के लिए एक स्वस्थ कार्यबल अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एसजेवीएन के निदेशक वित्त पार्थजीत डे ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस प्रकार के खेल आयोजन कर्मचारियों के मध्य शारीरिक तंदुरुस्तीए टीम भावना और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंए जिससे उनके व्यावसायिक निष्पादन में भी वृद्धि होती है।
25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ रामपुर एचपीएस परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पीएससीबी का ध्वज फहराकर किया। उन्होंने प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की और इसके प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हुए।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की गई। प्रस्तुति से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाया गया। समारोह में सभी भाग लेने वाली टीमों की ओर से एक प्रभावशाली मार्चपास्ट किया गया। इस आयोजन में सामुदायिक जुड़ाव का एक अनूठे पहलू शामिल करते हुए, स्थानीय महिला मंडलों को खेल आयोजन के साथ-साथ क्षेत्रीय हस्तशिल्प और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय व्यंजनों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार लीग मैच खेले गए। पहला मैच एसजेवीएन और सीईए के मध्य खेला गया, जिसमें एसजेवीएन विजयी रहा। दूसरा मैच एनएचपीसी और आरईसी के मध्य हुआ, जिसमें एनएचपीसी विजयी रहा। तीसरा मैच पीजीसीआईएल और टीएचडीसी के मध्य खेला गया, जिसमें पीजीसीआईएल ने जीत दर्ज की। चौथा मैच बीबीएमबी और विद्युत मंत्रालय के मध्य हुआ, जिसमें बीबीएमबी विजेता रहा। प्रतियोगिता का समापन 26 मार्च को होगा।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…