Categories: Uncategorized

हिमाचल में मौसम साफ, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम साफ रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेशभर में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकांश जिलों में धूप खिलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।खराब मौसम के कारण प्रभावित जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी लाई है और विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।इसके बाद 24 और 25 मार्च को प्रदेशभर में मौसम फिर साफ और शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। वहीं 26 और 27 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम फिर बदल सकता है।इस दौरान शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, हालांकि यह गतिविधि छिटपुट ही रहने की संभावना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल खुली: अजय सोलंकी के औचक निरीक्षण में BMO ऑफिस खाली, 10 कर्मचारियों को नोटिस

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में सरकारी तंत्र की गंभीर लापरवाही सामने…

36 minutes ago

तीन दिन से लापता युवक का शव नाले से बरामद, क्षेत्र में सनसनी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के समीप शंभूवाला क्षेत्र में उस समय सनसनी…

58 minutes ago

बाबा बालकनाथ मंदिर में दर्दनाक हादसा: दर्शन को आए श्रद्धालु की संदिग्ध मौत, सीढ़ियों पर गिरकर तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। दियोटसिद्ध (हमीरपुर): हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार…

2 hours ago

लाहौल-स्पीति में जिला परिषद वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी -उपायुक्त किरण भड़ाना

केलांग (रंजित लाहौली ,संवाददाता ), जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994…

22 hours ago

बद्दी के बरोटीवाला में युवक की संदिग्ध मौत, नाली में मिला शव

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना क्षेत्र में युवक का संदिग्ध हालात…

1 day ago

डलहौजी–करेलनू मार्ग पर भीषण हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, तीन की मौ#त

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), चंबा -डलहौजी–करेलनू सड़क मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क…

1 day ago