Categories: Uncategorized

बद्दी के बरोटीवाला में युवक की संदिग्ध मौत, नाली में मिला शव

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना क्षेत्र में युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मानपुरा पंचायत के ठेडा गांव निवासी 27 वर्षीय रामलाल के रूप में हुई है, जो पेशे से पिकअप वाहन चालक था।शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नैना अपार्टमेंट के समीप नाली में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब से मिले पैन कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, रामलाल ने हाल ही में पिकअप वाहन खरीदा था और खुद ही वाहन चलाकर अपना गुजारा कर रहा था। शव वहां कैसे पहुंचा, इसे लेकर परिवार भी हैरान है, हालांकि उन्होंने फिलहाल किसी पर संदेह नहीं जताया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

7 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

7 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

7 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

8 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

11 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

16 hours ago