Categories: Uncategorized

डलहौजी–करेलनू मार्ग पर भीषण हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, तीन की मौ#त

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ),

चंबा -डलहौजी–करेलनू सड़क मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें पर्यटकों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने पठानकोट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांधी चौक के करेलनू रोड पर हुआ, जहां पर्यटकों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गया और रुलयानी रोड तक पहुंचते-पहुंचते करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। सभी सवार पंजाब के जालंधर के रहने वाले पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो डलहौजी घूमने आए थे।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पठानकोट रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, दो अन्य घायलों का सिविल अस्पताल डलहौजी में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। रात का अंधेरा, दुर्गम पहाड़ी इलाका और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सड़क पर फिसलन, तेज रफ्तार या चालक का वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

21 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

21 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

22 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

22 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago