संध्या कश्यप नाहन।
नाहन। उपमंडल सराहां में तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कमल गौतम निवासी सराहां के रूप में हुई है, जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन था। युवक का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित तालाब से बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार कमल गौतम गुरुवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कमल देर रात तालाब के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी बताया कि सुबह करीब चार बजे तालाब की दिशा से पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी थी।इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों द्वारा तलाशी लेने पर कमल का शव तालाब की गहराई में जमी गाद में फंसा हुआ मिला।पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…