Categories: Uncategorized

HRTC बस में सफर के बीच गूंजी किलकारी

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस (HP-18 9782) में सफर के दौरान एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का सुखद मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को कुहट(शिलाई)-हरिपुरधार-रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलने वाली निगम की बस में एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह महिला का दूसरा बच्चा बताया जा रहा है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों नाहन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, नेहली से एक गर्भवती महिला सरोज, अपने पति और सास के साथ नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के लिए ददाहू से नाहन जाने वाली बस में सवार हुई थी। जब बस जमटा से थोड़ा आगे पहुंची, तो महिला को अचानक प्रसव पीड़ा (Labor Pain) शुरू हो गई।

दर्द असहनीय होने पर महिला के पति ने तुरंत परिचालक (कंडक्टर) सीता राम को इसकी जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक (ड्राइवर) राजेंद्र सिंह ने तुरंत बस को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। इस आपातकालीन स्थिति में चालक और परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस में सवार पुरुष यात्रियों से अगली सीटों पर जाने का अनुरोध किया और महिला यात्रियों से पीछे की सीट पर जाकर प्रसव में मदद करने की अपील की। चालक-परिचालक के इस अनुरोध पर पुरुषों ने तुरंत सीटें खाली कर दीं और महिलाओं ने पीछे मोर्चा संभाला, जिससे बस ही ‘लेबर रूम’ में तब्दील हो गई।

बस में ही सफल प्रसव होने के बाद, यात्रियों ने 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। बनोग के पास जच्चा-बच्चा को 108 एम्बुलेंस में शिफ्ट कर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया।

मेडिकल कॉलेज नाहन के गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद सिंह ने बताया कि महिला ने शाम करीब सवा 8 बजे बस में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल में दोनों का उचित उपचार किया जा रहा है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

10 hours ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

11 hours ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

12 hours ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…

12 hours ago

डगशाई लिंक रोड पर 23.29 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…

13 hours ago