सिरमौर (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
जिला सिरमौर का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस ने जिला मुख्यालय नाहन में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों को चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर की SIU टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गाड़ी नंबर HP18C-8477 में लतिका तथा उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई लेकर कोटड़ी स्थित अपने किराये के घर की ओर जा रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि उक्त लोग काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं और यदि समय रहते वाहन को रोककर जांच की जाए तो इनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हो सकता है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15.73 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया। इसके अलावा 10,450 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जो चिट्टा/हेरोइन की कमाई के प्रतीत हो रहे हैं।पुलिस ने इस मामले में राघवन कुमार उर्फ रोक्स पुत्र विनोद कुमार, लतिका पत्नी विनोद कुमार, निखिल कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी मकान नंबर 332 दुर्गा कॉलोनी, कालाआंब जिला अंबाला (हरियाणा) तथा पिंकी उर्फ नेंसी पुत्री हीरालाल ठाकुर, निवासी गांव गलोग नगाली, डाकघर बड़ोग रेलवे स्टेशन, जिला सोलन (हि.प्र.), हाल निवासी कोटड़ी नाहन, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड लिया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां बेचने की योजना थी। पुलिस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जांच में जुटी हुई है।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी…
केलांग (रंजित लाहोली, संवाददाता ), डां रामलाल मार्कंड़ा एक बार फिर लाहौल–स्पीति की राजनीति में…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल…
सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बऔद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) सहित पूरे प्रदेश में…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा…