Categories: Uncategorized

सदर थाना शिमला, पुलिस की तत्परता से चोरी का मामला सुलझा — 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

जिला पुलिस शिमला के अंतर्गत पुलिस थाना सदर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
यह मामला एफआईआर संख्या 17/2026 दिनांक 09.03.2026 धारा 305(अ), 331(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पुलिस थाना सदर, शिमला में शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी कृष्णा नगर, शिमला की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दिनांक 05.03.2026 को अपने परिवार सहित माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन हेतु गए थे। दिनांक 09.03.2026 को घर वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके रसोईघर का ताला टूटा हुआ था तथा दरवाजा खुला हुआ था। जांच करने पर रसोईघर से दो गैस सिलेंडर चोरी पाए गए।

मामले के अन्वेषण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अनिकेत पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी कृष्णा नगर, शिमला को दिनांक 07.03.2026 को उस क्षेत्र से गैस सिलेंडर उठाकर लालपानी की ओर जाते हुए देखा गया था।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा डाउनडेल, रेलवे पार्किंग तथा पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान आरोपी अनिकेत को डाउनडेल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान संतोषजनक उत्तर न देने तथा मामले में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे उक्त मुकदमे में विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है तथा चोरी किए गए गैस सिलेंडरों की बरामदगी हेतु आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जिला पुलिस शिमला आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ ने विद्यार्थियों को 5 ग्रेस अंक देने की मांग उठाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष…

23 minutes ago

सड़क के किनारे अवैध पार्किंग के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा…

27 minutes ago

सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति विभाग) डॉ. अभिषेक जैन ने किन्नौर जिला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति…

2 hours ago

दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से शिष्टाचार भेंट करने विधान सभा पहुँचे।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दक्षिण अफ्रीका के भारत में उच्चायुक्त प्रो0 अनिल सूकलाल…

2 hours ago

एसजेवीएनकेनाथपाझाकड़ीजलविद्युतस्टेशनने150 बिलियनयूनिटउत्पादनकी ऐतिहासिकउपलब्धि हासिल की

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) की टीम को 150 बिलियन यूनिट के संचयी विद्युत उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी। देश के सबसे बड़े भूमिगत जलविद्युत स्टेशन, एनजेएचपीएस ने आज इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को पार करते हुए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में अपने महत्वपूर्ण योगदान तथा नेशनल पावर ग्रिड को सुदृढ़ बनाने में अपनी अहम भूमिका को मजबूत करने की पुष्टि की। इस अवसर पर…

2 hours ago

नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की ।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से…

2 hours ago