शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से राज्य सभा के लिए सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र हासिल करने के उपरान्त राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होने विधान सभा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर उनका आर्शीवाद लिया।
इस अवसर पर हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने निर्विरोध नव-निर्वाचित राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। पठानियां ने कहा कि उन्हें आशा है कि अनुराग शर्मा सांसद के रूप में भारतीय सदन में हिमाचल के विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे तथा प्रदेश के हितों की पैरवी करेंगे। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री हि0प्र0 हर्ष वर्धन चौहान, आयुष मंत्री हि0प्र0 सरकार यादविन्द्र गोमा, विधायक किशोरी लाल, कुलदीप राठौर तथा मलेन्द्र राजन भी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…