Categories: Uncategorized

सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति विभाग) डॉ. अभिषेक जैन ने किन्नौर जिला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

हिमाचल प्रदेश के सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति विभाग) डॉ. अभिषेक जैन (भारतीय प्रशासनिक अधिकारी) ने आज किन्नौर जिला के दो दिवसीय विकासात्मक दौरे के तहत जिला के रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में योजना विभाग, जल शक्ति विभाग तथा आकांक्षी जिला कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

डॉ. अभिषेक जैन ने आंकड़ा आधारित समीक्षा करते हुए अव्ययित धनराशि तथा आरंभ न हुए परियोजनाओं पर चिंता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से शिक्षा विभाग में संक्रमण दर (ट्रांजिशन रेट) का उल्लेख करते हुए उन्होंने अधिकारियों को केवल औपचारिक रिपोर्टिंग तक सीमित न रहकर वास्तविक तथ्यों का गहन विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन का वास्तविक महत्व तभी है जब उसका लाभ समय पर सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासनिक सुस्ती से बचते हुए संवेदनशील और प्रभावी कार्य संस्कृति अपनाने का आह्वान किया, ताकि किन्नौर के विकास संकेतक उसकी रणनीतिक महत्ता के अनुरूप सुदृढ़ हो। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा भी की तथा दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

इससे पूर्व किन्नौर जिला के दौरे के प्रथम दिन डॉ. अभिषेक जैन ने सीमावर्ती क्षेत्रों नाको, पूह तथा खाब का दौरा किया और जल शक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बौद्ध मठों में पूजा-अर्चना भी की तथा क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी प्राप्त की, ताकि नीतियों और आम जनता के बीच की दूरी को कम किया जा सके।

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ ने विद्यार्थियों को 5 ग्रेस अंक देने की मांग उठाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष…

26 minutes ago

सड़क के किनारे अवैध पार्किंग के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा…

30 minutes ago

सदर थाना शिमला, पुलिस की तत्परता से चोरी का मामला सुलझा — 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला के अंतर्गत पुलिस थाना सदर…

2 hours ago

दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से शिष्टाचार भेंट करने विधान सभा पहुँचे।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दक्षिण अफ्रीका के भारत में उच्चायुक्त प्रो0 अनिल सूकलाल…

2 hours ago

एसजेवीएनकेनाथपाझाकड़ीजलविद्युतस्टेशनने150 बिलियनयूनिटउत्पादनकी ऐतिहासिकउपलब्धि हासिल की

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) की टीम को 150 बिलियन यूनिट के संचयी विद्युत उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी। देश के सबसे बड़े भूमिगत जलविद्युत स्टेशन, एनजेएचपीएस ने आज इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को पार करते हुए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में अपने महत्वपूर्ण योगदान तथा नेशनल पावर ग्रिड को सुदृढ़ बनाने में अपनी अहम भूमिका को मजबूत करने की पुष्टि की। इस अवसर पर…

2 hours ago

नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की ।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से…

2 hours ago