Categories: Uncategorized

पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर 3 माह के लिए जेल भेजा

विकास शर्मा शिमला ।

जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और आदतन आरोपी को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत नजरबंद करते हुए तीन माह के लिए जेल भेज दिया है।हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना में 2 मार्च 2026 को पुलिस थाना ननखड़ी की टीम ने प्रेम राज उर्फ आईडी मैहता उर्फ संतोष मैहता, पुत्र वीर सिंह, निवासी ग्राम जगोट, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला को विधिवत हिरासत में लिया। इसके बाद उसे तीन महीने के लिए जिला सुधार गृह कैथू, शिमला भेजा गया।पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत कई मामलों में संलिप्त रहा है। उसे अब तक चार बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से दो मामलों में वह दोषसिद्ध हो चुका है, जबकि दो मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्रमुख मामले इस प्रकार हैं:वर्ष 2012 में थाना रामपुर में 300 ग्राम चरस बरामदगी का मामला (दोषसिद्ध)वर्ष 2018 में थाना ननखड़ी में 107 ग्राम चरस बरामदगी (दोषसिद्ध)वर्ष 2023 में थाना ननखड़ी में 9.93 ग्राम चरस बरामदगी (विचाराधीन)वर्ष 2024 में थाना ननखड़ी में 18.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी (विचाराधीन)पुलिस ने बताया कि आरोपी की बार-बार अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्तता को देखते हुए लोकहित और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर उसके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस शिमला द्वारा पिछले लगभग एक माह में 24 आदतन व संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर तीन-तीन माह के लिए जेल भेजा जा चुका है।पुलिस का कहना है कि नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अभियान निरंतर जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago