Categories: Uncategorized

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ),

नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के तत्वाधान में स्वच्छता नॉलेज पार्टनर Himalayan Institute for Environment, Ecology and Development द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्यों एवं घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले सफाई कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कचरे के स्रोत पर पृथक्करण (गीला कचरा अलग – सूखा कचरा अलग) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ सर्वेक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा परिषद क्षेत्र में समग्र साफ-सफाई मानकों को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि स्रोत पर कचरे का पृथक्करण न केवल शहर को स्वच्छ बनाएगा, बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन की लागत को भी कम करेगा और पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा।कार्यशाला में स्वच्छता नॉलेज पार्टनर की ओर से विशेषज्ञ पी.डी. भाटिया उपस्थित रहे। नगर परिषद वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला समन्वयक (SBM) विनोद शर्मा, सफाई निरीक्षक/सैनिटरी सुपरवाइजर अमर प्रकाश सुलेमान सहित सभी सफाई मित्र मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

2 minutes ago

ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्यों ने मार्च माह में किया 37 यूनिट रक्तदान

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…

5 minutes ago

300 यूनिट फ्री का वादा बदला, अब 126 यूनिट के बाद झटका

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…

2 hours ago

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

22 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

23 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

23 hours ago