Categories: Uncategorized

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),


रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा नंबर 5/26 दिनांक 2 फरवरी 2026 में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने पहले मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के रहने वाले दो युवकों — जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह — को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था।
प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच टीम ने सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान सामने आया कि इस नशा कारोबार में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।
इसी कड़ी में थाना रोहड़ू पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को तीन और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
आशीष चौहान (24 वर्ष) – निवासी खशधार, चिड़गांव
नवीन शिट्टा (31 वर्ष) – निवासी गोक्सवारी, चिड़गांव
दीवान चंद (39 वर्ष) – निवासी सुंधा, चिड़गांव
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 minutes ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

22 minutes ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

24 minutes ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

45 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

51 minutes ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

1 hour ago